ओके.....एकादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन

संवाददाता, साहिबगंजकार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आदिकाल से ही तुलसी विवाह का आयोजन होता आया है. मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संध्या समय गंगा में स्नान कर नये वस्त्र धारण कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी का विवाह श्री शालिग्राम देवता के साथ कराया. इस बाबत ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश प्रसाद […]

संवाददाता, साहिबगंजकार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आदिकाल से ही तुलसी विवाह का आयोजन होता आया है. मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संध्या समय गंगा में स्नान कर नये वस्त्र धारण कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी का विवाह श्री शालिग्राम देवता के साथ कराया. इस बाबत ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस एकादर्शी को देवोत्थान एकादशी भी कहते है. इस दिन सभी देवता निंद्रा को त्याग देते है. इस दिन ईंख का रस मनुष्य को ग्रहण करना चाहिए. तुलसी विवाह के बाद से ही धार्मिक कार्य, विवाह , यज्ञ, गृह प्रवेश व नया व्यापार आदि का कार्य प्रारंभ होता है. वहीं तुलसी विवाह करने को लेकर महिलाएं तुलसी के पौधे के समक्ष विवाह का अनुष्ठान का आयोजन किया. इस अवसर पर मोतिलाल शर्मा, चंदा शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्रीमति चंदा शर्मा, मोहनलाल शर्मा, श्रीमति सरिता शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिनाश शर्मा , अकि ता शर्मा, आकाश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे………..तुलसी विवाह के उपरांत प्रारंभ होता हेै वैवाहिक , गृह प्रवेश , नया व्यापार व धार्मिक कार्य फोटो न0ं 4 एसबीजी 1 हैकैप्सन- मंगवार को तुलसी विवाह कराते पुरोहित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >