ओके ::::: 11 को शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम

साहिबगंज. देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबूल कलाम आजाद की जयंती को 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जायेगा. जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी मध्य, माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों में कार्यक्रम होंगे. डीइओ भलेरियन तिर्की ने बताया कि सभी स्कूलों में डॉ मौलाना अबूल कलाम आजाद की […]

साहिबगंज. देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबूल कलाम आजाद की जयंती को 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जायेगा. जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी मध्य, माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों में कार्यक्रम होंगे. डीइओ भलेरियन तिर्की ने बताया कि सभी स्कूलों में डॉ मौलाना अबूल कलाम आजाद की जीवनी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए शिक्षा के महत्व पर आधारित सेमिनार, सिम्पोजियम, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कार्यशाला, पोस्टर झांकी आदि प्रस्तुत किये जायेंगे. कार्यक्रम को लेकर संबंधित स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >