साहिबगंज में 15 मार्च को होगी नव साक्षरों की पहली आकलन परीक्षा

16 हजार नव साक्षर महिला और पुरुष भाग लेंगे, 1500 स्कूल होंगे जन चेतना केंद्र

साहिबगंज

जिले में इस वर्ष नव साक्षरों की पहली आकलन परीक्षा 15 मार्च, रविवार को आयोजित की जाएगी. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर से इस परीक्षा की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी डीएसइ सह साक्षरता कार्यक्रम के सचिव कुमार हर्ष ने दी. उन्होंने बताया कि आकलन परीक्षा में जिले भर के लगभग 16 हजार नव साक्षर महिला और पुरुष भाग लेंगे. पूरे जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए 1500 स्कूलों को चयनित किया गया है. इन सभी स्कूलों के एक-एक कमरे को जन चेतना केंद्र बनाया गया है. 15 मार्च को जिले के सभी 09 प्रखंडों में नव साक्षर अपने-अपने जन चेतना केंद्र पर पहुंचेंगे और आकलन परीक्षा में भाग लेंगे. डीएसइ ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले नव साक्षरों को परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. आकलन परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी के तहत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े बीइओ, बीपीओ और अन्य कर्मियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी आयोजित की गयी. इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के बीइओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं संबंधित शिक्षाकर्मी उपस्थित थे.

प्रखंड का नाम – निर्धारित लक्ष्य

बरहेट – 2400

बरहरवा- 2300

बोरियो – 1800

मंडरो – 1000

पतना – 1200

राजमहल – 2500

साहिबगंज – 1150

तालझारी – 1150

उधवा – 2500

कुल – 16000

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >