मां गंगा को 15 हजार लीटर दूध, 1100 नारियल अर्पित, शाम में भव्य महाआरती

गंगा दशहरा के अवसर पर साहिबगंज के गरम घाट और बिजली घाट पर भव्य पूजा-अर्चना हुई। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा और गंगा स्नान किया गया। बनारस से आई टीम की संगत में महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने स्टीमर नाव से दूध, लड्डू, बतासा, नारियल और कमल फूल अर्पित किए। मुक्तेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया गया। पूरा घाट “हर-हर गंगे” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजा।

गंगा दशहरा पर हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे साहिबगंज के घाट संवाददाता, साहिबगंज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को साहिबगंज के गरम घाट और बिजली घाट भक्तिमय माहौल में डूबे रहे. जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में अहले सुबह मां गंगा की विशेष पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुई. पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से पूजन कराया, जबकि बनारस से आए डमरू वादकों की गूंज ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया. स्टीमर नाव से मां गंगा को 15 हजार लीटर दूध, सवा क्विंटल लड्डू, सवा क्विटल बतासा, 1100 नारियल और 1100 कमल फूल अर्पित किए गए. शाम को बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यह धार्मिक अर्पण यात्रा गरम घाट से शुरू होकर बिहार के मनिहारी गंगा घाट तक पहुंची और वहां से वापस साहिबगंज के बिजली घाट तक संपन्न हुई. इसके अलावा बिजली घाट स्थित मुक्तेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग पर सवा क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया. इस दौरान पूरा घाट “हर-हर गंगे” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा. इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि गंगा दशहरा हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व है. महाआरती के लिए बनारस से 71 सदस्यीय विशेष टीम साहिबगंज पहुंची और घाट को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया. मौके पर राहुल यादव, राजीव यादव, जुलाई यादव, शिव लखन यादव, योगी यादव, पिन्टू यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >