साहिबगंज में मलेरिया का कहर जारी

साहिबगंज : साहिबगंज जिला में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है. प्रति दिन दर्जनों मलेरिया पीड़ित मरीज जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल व सीएचसी में भरती हो रहे हैं. इनमें लगभग 40 प्रतिशत मरीज ब्रेन मलेरिया के हैं. वहीं सदर अस्पताल में मलेरिया व ब्रेन मलेरिया से पीड़ित तीन महिला सहित नौ लोगों […]

साहिबगंज : साहिबगंज जिला में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है. प्रति दिन दर्जनों मलेरिया पीड़ित मरीज जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल व सीएचसी में भरती हो रहे हैं. इनमें लगभग 40 प्रतिशत मरीज ब्रेन मलेरिया के हैं. वहीं सदर अस्पताल में मलेरिया व ब्रेन मलेरिया से पीड़ित तीन महिला सहित नौ लोगों की मौत सात माह के अंदर हो चुकी है.

नहीं है ब्रेन मलेरिया का इंजेक्शन

सदर अस्पताल में मलेरिया पीड़ित मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभाने वाले इंजेक्शन स्माल व आरटी सूनेट उपलब्ध नहीं है. मरीजों को यह इंजेक्शन बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि शेष क्बीनीन इंजेक्शन, प्राइमाक्वीन टेबलेट व क्लोरो क्वीन टेबलेट व सभी प्रकार का स्लाइन उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >