राजनगर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के कुजु पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के आइता निवासी सौदा महाराना हाता से चाईबासा की ओर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 20ए 8311 से जा रहा था. इसी दौरान कुजु के समीप विपरीत दिशा से आ […]

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के कुजु पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के आइता निवासी सौदा महाराना हाता से चाईबासा की ओर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 20ए 8311 से जा रहा था.

इसी दौरान कुजु के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो ने मोटरसाइकिल समेत चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही सौदा की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >