राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में सोमवार देर रात्रि लगभग 12 बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल जयरामडांगा निवासी रामजी यादव (20) पिता प्रकाश यादव को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि जयरामडांगा के दर्जनों मवेशी पालक गदाई दियारा में बथान लेकर गये हुए हैं. रात को लगभग 12 बजे आपराधिक प्रवृति के लोगों ने मवेशी पालकों पर हमला कर रामजी यादव नामक युवक को घायल कर दिया. इस बाबत थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है. घटना की छानबीन की जा रही है.
