शिक्षकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
साहिबगंज : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया जाता है. खास कर बच्चों में काफी उत्साह रहता है. लेकिन बाल श्रमिक पुनर्वास समिति कार्यालय द्वारा जिले में चल रहे 51 बाल श्रमिक विद्यालयों के शिक्षकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए मात्र एक सौ रुपये दिये जाने का आदेश पारित किया गया.
शिक्षकों ने रुपये लेने से इनकार करते हुए डीसी ए मुथू को ज्ञापन सौंपा. जिसमें शिक्षकों ने कहा कि हमलोग प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन करते आ रहे हैं. जिसमें रंगीन कागज, झंडा, अबीर, सुतली, गोंद आदि सामग्री खरीदते है. छात्र-छात्राओं व आसपास के लोगों के बीच जलेबी व मिठाई का वितरण किया जाता है जिसमें 500 रुपया खर्च होता है.
इसलिए झंडोत्तोलन के लिए 500 रुपये दिये जाये. उक्त अवसर पर शंभू झा, गोरा चंद्र महतो, जोहान मरांडी, पंकज मंडल, सिकंदर मंडल, जसमी महतो, दाउत महतो, डोमन हांसदा, सुनानी किस्कू, सोनिका टुडू, अजय कुमार, दिनेश कुमार, शंकर दयाल मिश्र, दीपक कुमार, पूनम मालतो, रजनी कुमारी, रेखा कुमारी उपस्थित थे.
