पल भर में छीन ली परिवार की हंसती खेलती जिंदगी
राजमहल : मवेशियों से लदे बौखलाये पिकअप वैन द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिये जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. इस घटना में घर के दो बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि एक महिला (मां) व एक बच्चा (बेटा) अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
आस पास के गांव के लोग भी गांव में जुट गये हैं. हर तरफ गम का माहौल है. सन्नाटे को चीरते हुए चीखें उस परिवार की पीड़ा को बता रही है जिसके दो लो एक साथ काल के गाल में समा गये. इस घटना ने बबलू मंडल का हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया.
अधमरा हो गया घर का मुखिया
इस घटना में परिवार के मुखिया बबलू मंडल की जान तो बच गयी लेकिन भगवान ने उसे जीवन दिया वो भी दुखों से भरा. उसके एक बेटा व एक बेटी को ऊपर वाले ने छीन लिया. बबलू का सहारा चार वर्षीय बेटा मिठू व पत्नी रानी देवी मालदा में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे हैं.
