बरहेट : बरहेट के व्यवसायी मुन्ना भगत के पिता रामकुमार भगत से भाजयुमो का एक शिष्टमंडल उनके बरहेट स्थित आवास पर जाकर मिला. अगुवाई मोरचा के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान कर रहे थे.
शिष्टमंडल को देख अपहृत के पिता रामकुमार भगत फूट-फूट कर रोने लगे व मुन्ना की अविलंब रिहाई का आग्रह किया. श्री भगत को रोते देख शिष्टमंडल ने उन्हें मुन्ना भगत की सकुशल बरामदगी का ढ़ांढस देते हुए कहा कि पार्टी आपके साथ है मुन्ना की बरामदगी के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी.
