सामान्य से कम हुई बारिश, 32 फीसदी हो सकी धनरोपनी

साहिबगंज : जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रहीं हैं. इस माह में 32 फीसदी बारिश हुई है. जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको ने बताया कि जुलाई माह में 289.90 एमएम वर्षा होनी थी. लेकिन 15 जुलाई तक 225.05 एमएम वर्षा हुई हैं. […]

साहिबगंज : जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रहीं हैं. इस माह में 32 फीसदी बारिश हुई है. जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको ने बताया कि जुलाई माह में 289.90 एमएम वर्षा होनी थी. लेकिन 15 जुलाई तक 225.05 एमएम वर्षा हुई हैं. मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में अब तक महज 280 मीमी बारिश दर्ज की गई हैं.

जो यह बताता है कि जिले में लगभग 68 फीसदी कम बारिश हुई है. जिलें में अब तक मात्र 32 फीसदी भू-भाग पर धान रोपनी हो सकी हैं. जबकि 68 फीसदी कृषि योग्य भूमि पर अब भी खरीफ की फसल नहीं लगायी जा सकी है. हालांकि वैकल्पिक फसलों के अच्छादन की स्थिति अच्छी हैं और किसानों ने 45 फीसदी उथले खेतों में मकई और अरहर की खेती की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >