32 घंटे से है ब्लैक आउट

राजमहल/उधवा : पिछले 32 घंटा से उधवा प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में ब्लैक आउट है. विद्युत विभाग की निष्क्रीयता ही है जो अब तक फॉल्ट नहीं निकाल पाया. ब्लैक आउट के कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन आठ बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है. क्या कहते […]

राजमहल/उधवा : पिछले 32 घंटा से उधवा प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में ब्लैक आउट है. विद्युत विभाग की निष्क्रीयता ही है जो अब तक फॉल्ट नहीं निकाल पाया. ब्लैक आउट के कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन आठ बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

राजमहल अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 33 हजार केवीए में फॉल्ट हो जाने के कारण खरदांग पावर सब स्टेशन से संचालित उधवा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आठ बजे से विद्युत आपूर्त्ति ठप है. तार में आयी खराबी क ो खोजने के लिए कर्मी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. जल्द ही क्षेत्र में आपूर्त्ति बहाल कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >