10 किलो गांजा किया जब्त

बंगाल से भागलपुर के नाथनगर जा रहा था गांजा बरहरवा : हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार रात 01:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वह उड़ीसा के बालासर से एक बड़े बैग में गांजा लेकर भागलपुर जा […]

बंगाल से भागलपुर के नाथनगर जा रहा था गांजा

बरहरवा : हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार रात 01:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वह उड़ीसा के बालासर से एक बड़े बैग में गांजा लेकर भागलपुर जा रहा था. यह गांजा एक-एक किलो के 10 बंडल में बंधा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा का बड़ा खेप बरहरवा होते हुए जा रहा है.

पुलिस तुरंत हरकत में आयी और प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा मो आबिद हुसैन, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार, बरहरवा रेल थाना के एएसआइ सुरेश राम ने टीम गठित कर इंजन से दूसरे नंबर की बोगी की तलाशी ली. इस दौरान भागलपुर के नाथनगर निवासी बिनोद कुमार साव को मौके से 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागलपुर के एक बड़े गांजा तस्कर के यहां यह डिलीवरी देनी थी जो असफल रहा. रेल थाना के एएसआइ सुरेश राम ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश पुलिस कर रही है. बरहरवा रेल थाना कांड संख्या 04/14 मादक पदार्थ की धारा 20,22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. मौके पर बरहरवा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास, आरपीएफ हरे कृष्ण सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >