साहिबगंज/बोरियो : साहिबगंज कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में मंगलवार को दूसरे दिन भी इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष 11 वीं की परीक्षा हुई. साहिबगंज कॉलेज में परीक्षा संचालन के प्रभारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुई. पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा चली. जिसमें भौतिकी विज्ञान व दर्शन शास्त्र की परीक्षा हुई.
परीक्षा में 382 में से 362 व 21 में 9 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इतिहास की परीक्षा हुई. जिसमें 642 में से 597 व भूगर्भ शास्त्र में 82 में 66 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा 15 जुलाई तक चलेगी. बुधवार को प्रथम पाली में रसायन शास्त्र तथा द्वितीय पाली में राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा होगी. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार बोरियो शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय में आइए, आइएससी, आइकॉम की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई.
