दो पालियों में हुई 11वीं बोर्ड की परीक्षा

दो पालियों में हुई 11वीं बोर्ड की परीक्षा

प्रतिनिधि, उधवा. जैक द्वारा आयोजित 11वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई. इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां ने बताया कि दो पालियों में 11वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा द्वितीय पाली में भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि द्वितीय पाली में 407 में से 401 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मौके पर शिक्षक अमीत मंडल, सगेनन हांसदा, हबीबुर रहमान, नाईम अख्तर, मसरूल आलम, रफीक आलम, बीरबल प्रसाद, गणेश रविदास, गजाधर यादव, रौशन भगत, मन्नू शेख, तारिक अनवर, अफलातून शेख, अब्दुल वहाब, समीम अजहर, जितेन्द्र नारायण राम, महेन्द्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >