पांच मवेशी लदा बोलेरो जब्त

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान मदनशाही फाटक के रास्ते बोलेरो पिकअप वाहन (जेएच 17एन 528)पर मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था. वहीं गश्ती के दौरान एएसआइ शतानंद तिवारी एवं मनीष कुमार की नजर मवेशी से भरे पिकअप पर पड़ी. जब उनका पीछा कर वाहन को रुकवाया गया तो ड्राइवर व […]

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान मदनशाही फाटक के रास्ते बोलेरो पिकअप वाहन (जेएच 17एन 528)पर मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था. वहीं गश्ती के दौरान एएसआइ शतानंद तिवारी एवं मनीष कुमार की नजर मवेशी से भरे पिकअप पर पड़ी. जब उनका पीछा कर वाहन को रुकवाया गया तो ड्राइवर व खलासी रोड पर ही गाड़ी खड़ा कर भाग निकले. वहीं इसकी सूचना जिला प्रभारी निरीक्षक आलोक द्विवेदी को मिलते ही वे जिरवाबाड़ी थाने में आकर मामले की छानबीन शुरू की एवं पांच मवेशियों को रविंदर यादव, सराजूल अंसारी को लिखित तौर पर पालन के लिए सौंप दिया गया. वहीं इसकी सूचना पशु क्रूरता विभाग को दी गयी. विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब्त तीन गाय, एक बाछी व एक बछड़े को स्थानीय लोगो के हवाले कर दिया गया. वहीं वाहन के मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि वाहन बाराहाट के रंजीत यादव का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >