पेड़ से लटका मिला युवती का शव

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती का पेड़ पर लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान चंद्रराय टुडू की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता टुडू के रूप में की गयी है. मृतका की मां अंजू सोरेन ने बताया कि बीते गुरुवार को […]

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती का पेड़ पर लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान चंद्रराय टुडू की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता टुडू के रूप में की गयी है. मृतका की मां अंजू सोरेन ने बताया कि बीते गुरुवार को पुत्री सुनीता का आदिवासी परंपरा के तहत विवाह को लेकर तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसी बीच रात में गांव के ही बड़का बास्की, पिता होपना बास्की ने घर से मेरी पुत्री को लेकर भाग गया. काफी खोजबीन की.

लेकिन पता नहीं चला. बीती रात झरना के आगे जंगल में पता चला कि उनकी बेटी का शव पेड़ से लटका हुआ है. पूरे क्षेत्र के ग्रामीण शव को देखने के लिए उमड़ पड़ी. थाना प्रभारी विजय सोरेन ने बताया कि शव को देखने पर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म कर हत्या करने की लग रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है. बड़का बास्की को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी चल रही है. हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >