रेलवे क्वार्टर से हजारों की चोरी, जांच शुरू

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के नॉर्थ कॉलोनी निवासी नरेश हरि के क्वार्टर संख्या 88 बी में हजारों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नरेश हरि सोमवार को नगर थाना में पहुंच कर चोरी की शिकायत की है. नरेश ने बताया कि राखी को लेकर सात अगस्त को […]

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के नॉर्थ कॉलोनी निवासी नरेश हरि के क्वार्टर संख्या 88 बी में हजारों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नरेश हरि सोमवार को नगर थाना में पहुंच कर चोरी की शिकायत की है. नरेश ने बताया कि राखी को लेकर सात अगस्त को अपनी बहन के ससुराल कोलकाता गया था. लेकिन हमलोग सपरिवार 13 अगस्त की रात्रि जब पहुंचे तो देखा कि क्वार्टर अंदर से बंद है. बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला तो देखा समान चोरी हो गयी है. जिसमें कुल 11 हजार रुपये नकद, चांदी के ब्रेसलेट व अन्य समान चोरी हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >