गंगा के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

तालझारी थाना क्षेत्र के कल्याणी मीना बाजार निवासी सकलदीप मंडल का 10 वर्षीय पुत्र रघुवीर मंडल की मौत गंगा के पानी में डूबने से हो गयी है.

दुखद. कल्याणी मीना बाजार स्थित झील से मिला शव, शनिवार से था लापता फोटो नं 19 एसबीजी 4.5 है कैप्सन – सोमवार को रघुवीर मंडल का श् व जांच करती पुलिस प्रतिनिधि, तालझारी तालझारी थाना क्षेत्र के कल्याणी मीना बाजार निवासी सकलदीप मंडल का 10 वर्षीय पुत्र रघुवीर मंडल की मौत गंगा के पानी में डूबने से हो गयी है. बताया गया कि वह शनिवार सुबह से ही लापता थे. शव सोमवार की सुबह मीना बाजार के जल्ला (झील) से बरामद किया गया. इसकी जानकारी गांव वालों ने पुलिस व उनके परिजनों को दी. स्वजनों ने बताया कि रघुवीर मंडल शनिवार की सुबह से लापता हो गया था. इसकी सूचना थाने को भी दी गयी थी. झील में गंगा का पानी भर गया है. रघुवीर मंडल का शव उपलता हुआ देखा गया. शव को निकालने में आपदा मित्र दिनेश ठाकुर, बेचन ठाकुर व कैलाश मंडल ने सहयोग किया. घटना की सूचना तलझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज व अंचल अधिकारी सालखू हेंब्रम को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ मनोज कुमार आजाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बालक के पिता शकलदीप मंडल दो साल से केरल में मजदूरी करने गये हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद घर आने के लिए ट्रेन पकड़ लिया है. रघुवीर तीन भाई व एक बहन में मंझला है. इनका पैतृक घर तालझारी प्रखंड के मसकलैया गांव में है. मीना बाजार स्थित नाना धन्नी मंडल के घर पर रहता है. इधर, सूचना मिलने पर मुखिया संतोषनी मुर्मू भी पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >