याद किये गये युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव

हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राज परिवार के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

रातू.

हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राज परिवार के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. रातू पैलेस में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में राज परिवार के सदस्यों समेत स्थानीय लोगों ने युवराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत युवराज की बहन माधुरी मंजरी, कल्पना कुमारी सिंह, भांजा कौशलेंद्र सिंह, राज पुरोहित भोला शंकर मिश्रा, राजेश नाथ शाहदेव, प्रो आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, पृथ्वी नाथ शाहदेव, दामोदर मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, करुणा मिश्रा, भोला देवघरिया, संजय गुप्ता, कैलाश बैठा, राणा सिंह, जयंत पांडेय, अतुल ठाकुर, शिवपूजन साहू, हजारी प्रसाद, राजकुमार साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इधर युवराज चौक काठीटांड़ में भी दिवंगत गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, अरविंद पांडेय, रामेश्वर दयाल, जगदीश साहू, अरशद अयुब, अकलीमा खातून, अशोक तिर्की, बालगोविंद मुंडा, जितेश्वर मुंडा, निर्मल साहू, राजीव मिश्रा, अंजुम खान, आरडी तिवारी, ममता चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >