सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मेसरा के बुधिया बगान रिंग रोड में टैंकर ने बाइक को मारा धक्का

प्रतिनिधि, मेसरा़

बीआइटी ओपी क्षेत्र के बुधिया बगान के पास रिंग रोड में टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार गिरिजा कुमार शुक्ला (32) पिता सूर्यदेव शुक्ला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को रिम्स में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिला स्थित वार्ड नंबर आठ हरलाखी गांव का रहनेवाला था. वह वर्तमान में बूटी में किराये के मकान में रहता था. साथ ही वह बूटी के पास ही हाई पैथोलैब में काम करता था. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जमशेदपुर की ओर से रिंग रोड में बाइक सवार आ रहा था. उसके पीछे-पीछे टैंकर भी आ रहा था. टैंकर, बाइक को ओवरटेक कर आगे बढ़ना चाहा, इसी क्रम में बाइक सवार को ठोकर मार दी. टैंकर ने उक्त बाइक को कुछ दूर तक घसीट कर भी ले गया, साथ ही भाग गया. गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. बाइक को जब्त कर पुलिस थाना के गयी.

हेलमेट के हुए पांच टुकड़े :

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार का हेलमेट पांच टुकड़ाें में टूट गया. अगर अच्छी कंपनी का हेलमेट रहता तो युवक की जान बच सकती थी. क्योंकि हेलमेट के टूट जाने से सिर क्षत-विक्षत हो गया था.

मेसरा के बुधिया बगान रिंग रोड में टैंकर ने बाइक को मारा धक्का

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >