मांडर में कुआं में डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कठचांचो में कुआं में डूब जाने से शुक्रवार को समीर टोप्पो (28) नामक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि समीर टोप्पो शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित कुआं के पास नहाने गया था.

मांडर. थाना क्षेत्र के कठचांचो में कुआं में डूब जाने से शुक्रवार को समीर टोप्पो (28) नामक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि समीर टोप्पो शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित कुआं के पास नहाने गया था. नहाने के क्रम में बाल्टी से पानी निकालने के क्रम में उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गया. बाद में वहां मौजूद लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार समीर टोप्पो एलएन टोप्पो का दत्तक पुत्र था. वह घर में ही काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >