Political News : युवा राजद ने रांची में गृहमंत्री का पुतला फूंका

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को युवा राजद ने अलबर्ट एक्का चौक पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका.

रांची (वरीय संवाददाता). बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को युवा राजद ने अलबर्ट एक्का चौक पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. साथ ही गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा. नेताओं ने कहा कि अमित शाह ने संविधान रचयिता के खिलाफ जिस प्रकार की टिप्पणी की है, उससे पूरा देश गुस्से में हैं. राजद नेता अनीता यादव ने बताया कि 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय, 20 को प्रखंड मुख्यालय व 21 दिसंबर को पंचायत मुख्यालय पर गृहमंत्री का पुतला फूंका जायेगा. मौके पर रंजन कुमार, गुलशन खातून, रवि जायसवाल, मंतोष यादव, क्षितिज मिश्रा, कमलेश यादव, उज्जवल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संध्या खलखो, गुलजार अंसारी, फरहान खान समेत कई मौजूद थे.

एनएसयूआइ ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

रांची. एनएसयूआइ ने गुरुवार को कचहरी रोड में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि यह देश बाबा साहेब आंबेडकर का है, नाथूराम गोडसे का नहीं. डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान करना यानी संविधान का अपमान करना है. यह देश संविधान से चलेगा, मनु स्मृति से नहीं. बाबा साहेब पर टिप्पणी के लिए गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए. मौके पर अध्यक्ष विनय ओरण, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, नसीम रजा, महासचिव वजाहत, सचिव हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >