वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

दूसरा क्वॉर्टर फाइनल मैच वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी और राॅकमैन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया.

डकरा. डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को दूसरा क्वॉर्टर फाइनल मैच वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी और राॅकमैन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. रॉक मैन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. वाईबीएन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खो कर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते उतरी रॉक मैन क्रिकेट एकेडमी की टीम 158 रन पर सिमट गयी. वाइबीएन ने इस मैच को 50 रनों से जीत लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी प्रियांशु तिवारी बने, जिन्होंने नाबाद 88 रनों की शानदार पारी खेली और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. वाइबीएन सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम है. रैयत विस्थापित मोर्चा नेता श्याम उरांव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >