राष्ट्रीय स्कूल खेल: झारखंड के यशराज को जूडो में व लवली ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

रांची. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल के जुडो प्रतियोगिता में सोमवार को झारखंड यशराज कुमार ने कांस्य पदक जीता.

रांची. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल के जूडो प्रतियोगिता में सोमवार को झारखंड यशराज कुमार ने कांस्य पदक जीता. वहीं गुजरात के नाडियाड में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में लवली कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया. सात से 11 नवंबर तक जम्मू में आयोजित अंडर-17 बालक जूडो प्रतियोगिता में यशराज ने 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में लवली ने कांस्य पदक जीता. यशराज और लवली की इस उपलब्धि पर शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सहित शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ी और कोच को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >