न्यूनतम मजदूरी नहीं मिली, काला बिल्ला लगाकर काम किया

जनता मजदूर संघ के बैनर तले सफाइकर्मियों ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया.

डकरा. डकरा अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने के विरोध में गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी गयी है. जनता मजदूर संघ के बैनर तले सफाइकर्मियों ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनता मजदूर संघ असंगठित के जोनल सचिव प्रताप यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कर्मियों को प्रतिदिन मात्र 200 रुपए मजदूरी दी जा रही है, जो न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है. सीसीएल द्वारा ठेकेदार को मजदूरी के मद में 541 रुपए दिये जाते हैं. ठेकेदारों द्वारा खुलेआम किये जा रहे इस शोषण के विरुद्ध प्रबंधन को पूर्व में ही जानकारी देकर उनके हक-अधिकार पर बातचीत की गयी है, लेकिन प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. कहा गया कि सफाइकर्मी सीसीएल के प्रिंसिपल एंप्लॉयर हैं और प्रबंधन में बैठे हुए लोग इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं. वे जवाबदेही के साथ पहल कर सभी को उनका वाजिब मजदूरी दिलाने की पहल नहीं की तो समय के साथ संबंधित विभाग को लिखित जानकारी देने के साथ-साथ आंदोलन को भी प्रभावी बनाया जाएगा. मौके पर क्षेत्र के कल्याण समिति सदस्य डीपी सिंह भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >