Women Cricket : सुपर ओवर में दिल्ली ने झारखंड को हराया

इंदौर में खेले जा रहे महिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट के एक बेहद रोमांचक मैच में सोमवार को दिल्ली ने झारखंड को सुपर ओवर में हरा दिया.

रांची. इंदौर में खेले जा रहे महिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट के एक बेहद रोमांचक मैच में सोमवार को दिल्ली ने झारखंड को सुपर ओवर में हरा दिया. सुपर ओवर में झारखंड ने पहले खेलते हुए एक विकेट पर सात रन बनाये. जवाब में दिल्ली ने केवल पांच गेंद में एक विकेट पर आठ रन बना कर जीत दर्ज की. इससे पूर्व दिल्ली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 236 रन बनाये. अरमीत कौर ने 41, निशिका ने 11, सोनाक्षी ने 43, निधि महतो ने 61 और पूर्वा ने 37 रन बनाये. झारखंड की ओर से सिमरन मंसूरी ने 48 रन देकर चार और आकांक्षा ने 47 रन देकर एक विकेट लिया. जवाब में झारखंड ने भी 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाये, जिससे मैच टाई हो गया. झारखंड की ओर से प्रियंका लूथरा ने 60, भूमिका ने 32, रिष्टि ने 29, आरुषि ने 24, प्रगति ने 22 और आकांक्षा ने 25 रन बनाये. दिल्ली की ओर से पूर्वा और माही ने एक-एक विकेट लिये. झारखंड के लिए प्रियंका व भूमिका ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >