भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं : झामुमो

झामुमो ने ओड़िशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा के आत्मदाह मामले में भाजपा पर निशाना साधा

रांची. झामुमो ने ओड़िशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा के आत्मदाह मामले में भाजपा पर निशाना साधा. झामुमो के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि इस घटना के बाद हिंदुस्तान एकबार फिर शर्मसार हुआ है. भाजपा 2014 में जब सत्ता में आयी, तो नारा दिया कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ. लेकिन पांच-छह वर्षों में परिस्थिति बदल गयी. जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां महिला सुरक्षित नहीं है. अब भाजपा बेटी जलाव पार्टी हो गयी है. उन्होंने कहा कि ओड़िशा ही एक उदाहरण नहीं है. यूपी, जम्मू, बिहार, एमपी, राजस्थान, गुजरात से लेकर मणिपुर तक यही हाल है. हम कल्पना नहीं कर सकते हैं कि जिस शिक्षण संस्थान से शिक्षक तैयार होते हैं, बच्चों को रास्ता दिखाने वाले शिक्षक तैयार होते हैं, उस बीएड कॉलेज में ऐसी घटना होगी. झामुमो नेता ने कहा कि 10 से ज्यादा छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की. छात्राओं ने बताया कि विभागाध्यक्ष असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं, अपनी वासना की पूर्ति करना चाहते हैं. प्रधानाध्यापक ने देश की बेटी के साथ न्याय नहीं किया. छात्रा को आग में जलने के लिए मजबूर किया गया. यह कोई साधारण घटना नहीं है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रा को देखने रिम्स गयीं. आज भी देश को हथरस, कठुआ, सिकर की घटना याद है. महिला पहलवान ने जिस सांसद के खिलाफ शिकायत की, उसके बेटे को टिकट दे दिया गया. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जहां-जहां भाजपा शासन में है, महिला सुरक्षा समाप्त है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुप हैं. ओड़िशा के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. यह एक गंभीर विषय है. दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो भाजपा को नये रूप में बेटी जलाव पार्टी के रूप में जाना जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >