महिला का घर तोड़ा, मंत्री व पूर्व मंत्री का फूंका पुतला

नवाटोली बाजार तक पैदल मार्च कर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिर्की का पुतला दहन किया.

प्रतिनिधि, लापुंग.

लापुंग पड़हा महासभा व आदिवासी महासभा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरसा से नवाटोली बाजार तक पैदल मार्च कर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिर्की का पुतला दहन किया. ग्रामीणों ने महिला बासी उराइंन को सरकार से अनुदान में मिली पांच डिसमिल जमीन पर बनी मकान गिराये जाने का विरोध किया. महिला के पक्ष में मांडर, चान्हो व लापुंग से जुटे पड़हा और आदिवासी महासभा के लोगों ने रविवार को नवाटोली बगीचा के समीप तोड़े गये घर को फिर से अस्थाई रूप से बनाया और दोपहर एक बजे गृह प्रवेश कराया. इधर ग्रामसभा के लोगों ने दोपहर लगभग तीन बजे फिर से घर को गिरा दिया. घर तोड़े जाने का विरोध करनेवालों में मुखलाल उरांव, गंदुर लोहरा, निरंजन उरांव समेत कई लोग शामिल थे.

गौरतलब हो कि सरसा गांव के अखरा में सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान मंचु उरांव की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. जिसमें एक स्वर में बासी उराइंन का घर गिराने का निर्णय लिया गया. इस घटना में पूर्व मुखिया संतोष तिर्की सह विधायक प्रतिनिधि को आरोपी बताया गया है. मामले में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया है.

वहीं विधायक प्रतिनिधि संतोष तिर्की ने कहा कि मुझे बदनाम किया जा रहा है. महिला को दूसरी जगह जमीन दी जा रही है. लेकिन वह जबरदस्ती दूसरे की कब्जा वाली जमीन में घर बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >