महिला की हत्या, मिला शव

थाना क्षेत्र के गबरबेड़ा में शुक्रवार की देर रात एक महिला की हत्या हथियार से मारकर कर दी गयी.

अनगड़ा थाना क्षेत्र के गबरबेड़ा में शुक्रवार की देर रात एक महिला की हत्या हथियार से मारकर कर दी गयी. बताया जाता है कि केशनाथ महतो की पत्नी सिम्पी देवी (45) शुक्रवार की रात घर में अकेली थी, उसके पति रांची मंगल टावर के पास (कोकर रोड) में स्थित टिंबर में काम करते हैं. दोनों पुत्र व अन्य परिजन एक विवाह समारोह में शामिल होने बेनियाजारा गये थे. महिला रात 11 बजे अपने पड़ोस में गयी तथा बेटे से फोन पर बात करने की इच्छा जतायी. पड़ोसी ने फोन लगाया पर महिला की बात नहीं हो सकी. इसके बाद वह वापस अपने घर आ गयी. सुबह में ग्रामीणों ने उनका शव घर से 200 मीटर दूर देखा. सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी. मृतका के सिर पर किसी भारी हथियार से वार करने के ज़ख्म के निशान हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >