उचित मुआवजा मिलने पर ही देंगे जमीन ग्रामीण

चंदाघासी में उचित मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामसभा

प्रतिनिधि, हटिया.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट कुटियातू मोड़ से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए हुंडरू, हेथू, चंदाघांसी व मारियातू के ग्रामीणों ने जमीन पथ निर्माण योजना के अंतर्गत धारा-37 का नोटिस रैयतों ने नहीं लिया. मौजावार नोटिस तामिला करने के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय रांची के आशीष कुमार, राजकुमार महतो व सूरज तिवारी को प्रतिनियुक्ति किया गया था. इस संबंध में भू-अर्जन कार्यालय द्वारा आदेश निकाला गया था. सड़क निर्माण से प्रभावित होनेवाले ग्रामीणों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया. इस संबंध में प्रभावित सभी गांव के ग्रामीणों की सामूहिक ग्रामसभा चंदाघांसी पंचायत सचिवालय में हुई. जिसमें प्रभावित ग्रामीणों सहित भू-अर्जन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने एक स्वर में वर्तमान समय में दर निर्धारित कर जमीन का मुआवजा देने पर ही जमीन देने का प्रस्ताव पारित किया. उचित मुआवजा नहीं मिलने पर वे जमीन नहीं देने की बात कही. भू-अर्जन के पदाधिकारी को ग्रामसभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर अपना निर्णय सुनाते हुए नोटिस लेने से इनकार किया. ग्रामसभा में चंदाघांसी के ग्राम प्रधान मोसो तिर्की, वार्ड सदस्य सुषमा कच्छप, अंजलि टोप्पो, बृजलाल महतो, गौतम प्रसाद, उमेश कुमार, अजीत कच्छप, शंकर तिर्की, सुशीला देवी व सोमा कुजूर सहित प्रभावित सभी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.

चंदाघासी में उचित मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामसभाग्रामसभा में भू-अर्जन के पदाधिकारी व ग्रामीण हुए शामिल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmendra giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >