तमाड़ में मवेशी चरा रहे चरवाहे पर जंगली हाथी का हमला, सूंढ़ से लपेटकर जमीन पर पटका; भागकर बचायी जान

तमाड़ में मवेशी चराते वक्त चरवाहे भरत सिंह मुंडा पर जंगली हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया. सूंढ़ से पटकने के बाद वे घायल हो गए. जानें घटना का पूरा विवरण.

तमाड़. तमाड़ रेंज के जंगली हाथी प्रभावित बारूकांडे जंगल में मंगलवार को मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया. घटना में 52 वर्षीय भरत सिंह मुंडा घायल हो गये. परिजन उन्हें तत्काल तमाड़ सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

बताया गया कि भरत सिंह मुंडा रोज की तरह जंगल में मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों से अचानक हाथी निकल आया और उन पर हमला कर दिया. हाथी ने कुछ दूर तक उन्हें दौड़ाने के बाद सूंढ़ से लपेटकर जमीन पर पटक दिया. भरत ने मौका मिलते ही हाथी को चकमा दिया और वहां से भाग निकले. हाथी ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर निकल गये.

परिजनों ने सहायता नहीं मिलने का लगाया आरोप

घटना की सूचना तमाड़ स्थित वन क्षेत्र कार्यालय को दी गयी. बताया गया कि वनरक्षी पीड़ित के परिजनों से मिले. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक उन्हें चिकित्सीय सहायता या मुआवजा नहीं मिला है. इसे लेकर परिजनों में नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >