विवाद के बाद पत्नी गयी मायके,पति ने करली आत्महत्या

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम का मामला

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम निवासी राजेश साव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की रात पुलिस वहां पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को आरंभिक जांच में मृतक के परिवारवालों से जानकारी मिली कि राजेश साव का अपनी पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता रहता था. उस वजह से उसकी पत्नी करीब 10 दिन पूर्व अपने मायके चली गयी थी. इसलिए पुलिस को आशंका कि इसी विवाद से परेशान होकर राजेश साव ने आत्महत्या कर ली. हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में किसी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >