जेल से बाहर आने के बाद क्या बोल गए झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, भावुक हुए परिजन और समर्थक

Alamgir Alam: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को होटवार जेल से रिहा हो गए. करीब दो साल बाद जेल से बाहर आने पर उनकी पत्नी निसात आलम और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Alamgir Alam, रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब दो साल तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को जेल से बाहर आ गए हैं. हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की.

न्यायालय का जताया आभार

2 साल बाद जेल से बाहर आने के सवाल पर आलमगीर आलम ने सबसे पहले न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक लंबे समय बाद मैं जेल से बाहर आया हूं. मुझे माननीय न्यायालय से बेल मिली है, इसलिए मैं सबसे पहले न्यायालय का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.”

Also Read: धनबाद में कांग्रेस ने अंचल अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, सीओ के खिलाफ थाने में कराया केस दर्ज

कार्यकर्ताओं का उमंग देख जताई खुशी

दो साल बाद भी समर्थकों के भारी जमावड़े और उत्साह को देखकर आलमगीर आलम भावुक नजर आए. उन्होंने अपने समर्थकों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि दो साल पहले मैं जो छोड़कर गया था, आज भी वही उमंग और वही उत्साह बरकरार है. जो कार्यकर्ता और सहयोगी पहले मेरे साथ थे, वे आज भी उसी जोश के साथ खड़े हैं. यही मेरी असली पूंजी है.

संघर्ष के लिए तैयार: आलमगीर आलम

जब आलमगीर आलम से आगे के राजनीतिक सफर और संघर्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि, समर्थकों की भारी नारेबाजी के बीच उन्होंने अपनी बात पूरी की और संकेत दिया कि आने वाला सफर संघर्षपूर्ण होगा. इससे पहले जैसे ही वह बाहर निकले परिजनों और उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया. उनके बाहर निकलते ही समर्थकों ने ‘ आलमगीर आलम जिंदाबाद’ के नारों से पूरे परिसर को गूंजायमान कर दिया.

Also Read: 68 साल के बुजुर्ग पर 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >