Weather Forecast: झारखंड में लगातार गिर रहा पारा, बढ़ रही ठिठुरन, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

रांची: झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है. सबसे कम तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया. वहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

21 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Also Read: Weather Today: यहां बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

किस शहर का कितना तापमान

शहर – न्यूनतम तापमान

रांची – 8.2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर-11.2 डिग्री सेल्सियस

डालटनगंज -8.5 डिग्री सेल्सियस

बोकारो-9.2 डिग्री सेल्सियस

चाईबासा-6.2 डिग्री सेल्सियस

देवघर – 10.4 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह -10.2 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा – 6.7 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ – 7.3 डिग्री सेल्सियस

Also Read: झारखंड: उच्च शिक्षा में आर्थिक मदद के लिए नहीं छोड़ेंगे बैकों के भरोसे, जनसभा में बोले सीएम हेमंत सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >