PHOTOS: कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी रांची, फिर बन रहे झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है. बारिश से कई जिलों में ठंड बढ़ी है. वहीं कोहरे से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रविवार को राजधानी कोहरे की चादर से लिपटी दिखी. इधर मौसम विभाग ने कहा कि 10 और 11 जनवरी को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं

रविवार को राजधानी रांची कोहरे की चादर से ढक गई. सुबह 9 बजे तक कई इलाकों में 10-15 मीटर की दूरी तक भी विजिबिलिटी नहीं थी. मौसम खुशनुमा देखने को मिला.

धुंध के कारण सूर्य भी बादलों में छिप गया था. हालांकि, 11 बजे शहर में धूप खिल गई. राज्य के कई शहरों में कई दिनों से कोहरे का असर दिख रहा है. फिलहाल कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है. इधर, कई जिलों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर 10 और 11 जनवरी को झारखंड के कई हिस्से में पड़ सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से करीब-करीब आधे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मुख्य रूप से 10 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश होगी. इधर, दो दिन पहले आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में रहा. गढ़वा में 28, बरही में 13, हजारीबाग और तिलैया में करीब 12 मिमी बारिश हुई. राजधानी के नामकुम वाले इलाके में भी पिछले 24 घंटे में करीब 10 मिमी के आसपास बारिश हुई.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह (12 जनवरी) तक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान धुंध भी पड़ सकती है. इससे अधिकतम तापमान थोड़ा गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. मौसम शुष्क रहेगा.

इधर, पिछले 24 घंटे में बादल और बारिश के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेसि गिर गया है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि से अधिक था. यह गिरकर शनिवार को 20 डिग्री सेसि गिर गया.

वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेसि की वृद्धि हुई. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेसि था, यह बढ़ कर 13 डिग्री सेसि हो गया.

बढ़ी ठंड, अलाव जलाने की मांग

बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गयी है. शनिवार को कामकाजी लोग ही घरों से निकले. कई जिलों में लोगों ने बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की.

Also Read: झारखंड में छाये रहे बादल, बढ़ी ठंड, ये दो दिन फिर बारिश का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >