Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर

Weather News Jharkhand|मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले दिनों कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इसी तरह न्यूनतम तापमान 6 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा.

Weather News Jharkhand: झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. एक दिन तापमान में मामूली वृद्धि होती है, तो दूसरे दिन पारा गिर जाता है. अभी मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोगों को राहत मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है. इसकी वजह से 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी. इसका असर मैदानी इलाकों के साथ-साथ झारखंड में भी दिख सकता है. झारखंड के कोल्हान और संताल परगना में 17 फरवरी से बादल छाये रहेंगे.

झारखंड में तापमान अभी सामान्य से कम

झारखंड के कई प्रमुख जिलों में अभी उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है. खासकर राजधानी, जमशेदपुर और डालटेनगंज में. राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह भी सामान्य से 1.4 डिग्री कम है.

जमशेदपुर और पलामू का तापमान

बात जमशेदपुर की करें, तो यहां का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी और आज यह 13.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से अभी भी 0.4 डिग्री कम है. पलामू जिला मुख्यालय डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री चढ़कर 28.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 10.5 डिग्री हो गया. यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम है.

Also Read: झारखंड में चलने लगी पुरवैया, त्रिपुरा में चक्रवात का झारखंड के मौसम पर दिखेगा असर, जानें अपने शहर का हाल
त्रिपुरा में सक्रिय है साइक्लोन

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि त्रिपुरा और उसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो पूर्वी बांग्लादेश में सक्रिय है. इसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है. हालांकि, झारखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ या साइक्लोन जैसा कुछ भी नहीं है. यहां सिर्फ पुरबा हवा चल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सिमडेगा का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो 9 डिग्री सेल्सियस था.

अगले पखवाड़े ऐसा कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने एक पखाड़े के मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसमें यह भी बताया है कि पिछले सप्ताह कौन-कौन सी घटनाएं हुईं, जिसकी वजह से झारखंड के मौसम में परिवर्तन देखा गया. इसमें बताया गया है कि 9 फरवरी को पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना था, जो 10 फरवरी को पंजाब और उसके आसपास के इलाके में पहुंच गया.

पछुआ हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि 12 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ बना, जिसकी वजह से एक सप्ताह तक झारखंड में पछुआ हवाएं चलीं. तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इस दौरान झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई. आमतौर पर 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 24 जिले में 4.3 मिमी वर्षा होती है, जबकि 1 जनवरी से 16 फरवरी के बीच 19.9 मिमी वर्षा होती है. लेकिन, इस वर्ष एक दिन भी बारिश नहीं हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
6 से 17 डिग्री तक रहा झारखंड का न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले दिनों कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इसी तरह न्यूनतम तापमान 6 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा.

35 डिग्री तक पहुंच जायेगा अधिकतम तापमान

आने वाले दिनों की बात करें, तो पूर्वी बांग्लादेश के पास त्रिपुरा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके असर से झारखंड में पुरबा हवा चल रही है. सप्ताह (17 से 23 फरवरी 2023) के सेकेंड हाफ राज्य के पूर्वी हिस्से में और दूसरे सप्ताह (24 फरवरी से 2 मार्च 2023) के पहले हफ्ते में उत्तरी हिस्से में आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि, मौसम शुष्क ही रहेगा. पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दूसरे सप्ताह में उच्चतम तापमान 28 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >