Jharkhand Weather Forecast: गणतंत्र दिवस और भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी) को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. 27 जनवरी को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के हर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा है. इस कारण कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 31 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहेगी. हल्के बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के मौके पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. रांची में 27 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच है. इस दौरान बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्ति की गयी है.

गणतंत्र दिवस पर मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी) को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. 27 जनवरी को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 28 जनवरी को भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 29 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: SAIL Foundation Day: लोकगायिका मैथिली ठाकुर बिखेरेंगी सुर का जलवा, लेजर शो में दिखेगा BSL का इतिहास

कई दिनों से बदला हुआ है मौसम का मिजाज

झारखंड के मौसम का मिजाज कई दिनों से बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ का असर हर जिले में पड़ा है. इस कारण बादल छाये हुए हैं. बादल के कारण ही आर्द्रता सामान्य से अधिक हो गयी है. इस कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है.

Also Read: Jharkhand: नर्सिंग होम में हैवानियत, मरीज की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, डॉक्टर व नर्स समेत 4 आरोपियों को जेल

नहीं होगी बारिश

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 31 जनवरी तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. हल्के बादल छाये रहेंगे. बारिश होने के आसार नहीं है. 27 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दौरान भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए. जबकि सभी जिलों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान इससे अधिक है. इस कारण दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है. सिर्फ सुबह व शाम में हल्की ठंड लगती है.

Also Read: EXCLUSIVE: झारखंड में सखी मंडल की दीदियां कर रहीं काले गेहूं की खेती, गंभीर बीमारियों में है ये रामबाण ?

कुछ शहरों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

रांची 27.8 14.5 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर 31.0 15.8 डिग्री सेल्सियस

डालटनगंज 28.2 14.0 डिग्री सेल्सियस

चाईबासा 30.8 15.6 डिग्री सेल्सियस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >