Weather Alert: तेज हवाओं के साथ रांची में शुरू हुई बारिश, इन जिलों का भी बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert|वर्षा और वज्रपात के साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस दौरान लोगों को सचेत रहने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची में मौसम ने करवट ली है. तेज हवाओं के साथ वर्षा शुरू हो गयी है. रांची से सटे कम से कम दो जिलों के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. तात्कालिक मौसम चेतावनी (Weather Warning) में सोमवार को मौसम केंद्र ने बताया है कि गुमला, लोहरदगा और रांची जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात की भी संभावना है.

मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी की चेतावनी के मुताबिक, हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना है. वर्षा और वज्रपात के साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस दौरान लोगों को सचेत रहने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

Also Read: IMD Yellow Alert: झारखंड के इन जिलों में होगी ओलावृष्टि, मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

मौसम केंद्र ने कहा- पेड़ और बिजली के खंभों से रहें दूर

मौसम विभाग ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम केंद्र ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. अगर घर से बाहर निकल चुके हैं, तो किसी सुरक्षित स्थान में शरण लें. किसी भी स्थिति में पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के खंभों से भी दूर ही रहें.

विशेष सावधानी बरतें किसान, घरों से न निकलें बाहर

किसानों को सलाह दी गयी है कि वे विशेष सावधानी बरतें. खराब मौसम के दौरान किसी भी हालत में खेतों की ओर न जायें. जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि खुली जगहों पर कोई भी व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आ सकता है. इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >