मिल कर करेंगे सड़क से सदन तक संघर्ष : बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को मिल कर संगठन और पार्टी को मजबूत करना है. सबको मिल कर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करना है.

रांची : भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को मिल कर संगठन और पार्टी को मजबूत करना है. सबको मिल कर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करना है. दीपक जी के साथ वर्षों तक कार्य करने का मेरा अनुभव है. ये सहज और सरल स्वभाव के धनी हैं. उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी एकजुट होकर सदन से सड़क तक आपके नेतृत्व में मिलकर संघर्ष करेंगे.

श्री मरांडी बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता मौजूद थे. इनमें कड़िया मुंडा, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पीएन सिंह, अभयकांत प्रसाद, धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

गर्मजोशी से किया स्वागत: अध्यक्ष दीपक प्रकाश करीब 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आये, यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे. स्वागत जुलूस ने करीब अाधे घंटे में पूरा किया.

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा- पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने कहा कि दीपक प्रकाश पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, जिनके अंदर विधायक-सांसद बनने से ज्यादा संगठन की मजबूती की चिंता दिखी. उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश के कुशल नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर तक और ज्यादा मजबूत होगी. भाजपा को विश्व के अंदर सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी का गौरव प्राप्त है. दीपक प्रकाश इस सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. मेहनती हैं, उन्हें पार्टी में काम करने का लंबा अनुभव है. वहपार्टी को मजबूत करते हुए प्रदेश हित में सभी चुनौतियों का सामना करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- झारखंड को लुटने नहीं देंगे : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सत्ता की राजनीति नहीं करती है. पार्टी के लिए सत्ता केवल सेवा का माध्यम है. चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें कर सत्ता में आयी वर्तमान सरकार ने अपने पहले ही बजट में सभी को छलने का काम किया है. हम झारखंड को इस प्रकार लुटने नहीं देंगे. सरकार ने हाल ही में श्वेत पत्र जारी किया, जो झूठ का पुलिंदा है. एक ओर सरकार ने जहां श्वेत पत्र में हमारी सरकार की नीतियों को गलत ठहराया है, वहीं अपने आर्थिक सर्वेक्षण में हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है.

मेरा क्षण-क्षण भाजपा को समर्पित – दीपक प्रकाश : दीपक प्रकाश ने कहा कि मेरा कण-कण, मेरा क्षण-क्षण भाजपा को समर्पित है. हम सभी संघर्ष के रास्तों पर चलकर पार्टी के विचारधारा और जनाधार को बढ़ायेंगे. उन्होंने कहा कि जनता हमें आशा भरी नजरों से देख रही है, हमें प्रदेश की जनता को केंद्र की योजनाओं की पहरेदारी करने के साथ ही सरकार की नाकामियों को बताना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >