वोटर कार्ड में हुई है कोई भूल चूक तो रांची प्रशासन चलायेगा विशेष अभियान, जानें कब से कब तक चलेगा ये

रांची में 18+ वोटरों की स‍ंख्या बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसका लक्ष्य 18+ वोटरों की संख्या बढ़ाने की होगी, इसके अलावा एक वोटर आई डी कार्ड में कोई भूल चूक हो गयी हो तो उसे भी आप ठीक करा सकते हैं

रांची : राजधानी में एक नवंबर से 18+ वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत होगी. मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन ने समाहरणालय में बैठक की. इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल के प्रतिनिधि, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद रहे.

उपायुक्त ने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो जायेगी, उन्हें वोटर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें. सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ें. उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विशेष ध्यान देकर यानी पूरी जांच के बाद ही कार्यवाही करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी अपने स्तर से योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास करें. उन्होंने सभी मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति करने की बात प्रतिनिधियों से कही.

चार दिन तक चलेगा विशेष अभियान :

वोटरों से आवेदन प्राप्त करने, नाम सुधार, हटाने और स्थानांतरित करने को लेकर चार दिन विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत बूथ पर 20-21 नवंबर और 27-28 नवंबर को अभियान चलाया जायेगा. वहीं, पांच जनवरी 2022 को नये वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >