सामाजिक समन्वय, महिला सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

खलारी पंचायत अंतर्गत गुलजारबाग में ग्रामीणों की बैठक योगेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई.

खलारी. खलारी पंचायत अंतर्गत गुलजारबाग में ग्रामीणों की बैठक योगेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक समन्वय बनाये रखना, बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें मानसिक रूप से सशक्त कर आवश्यक जानकारियां प्रदान करना रहा. बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों द्वारा युवतियों को बहला-फुसला कर जाल में फंसाने जैसी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही हिंदू महिलाओं एवं युवतियों को सेवा, सुरक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाने पर बल दिया गया, ताकि वे शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा में सक्षम बन सकें. इसमें आत्म रक्षा प्रशिक्षण, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता तथा हिंदू पहचान को मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे. लव जिहाद जैसी चुनौतियों के प्रति सचेत करना भी बैठक का प्रमुख बिंदु रहा. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में हो रही पशु चोरी और नशाखोरी की समस्या पर भी चर्चा की गयी और इन्हें रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों पर सहमति बनी. सभी ग्रामीणों को इन मुद्दों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होकर समाधान की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, बजरंग दल के प्रताप यादव, सिन्नी समद सहित ओम प्रकाश राय, शंभू सिंह, सुखदेव राव, बसंत कुमार साहू, दीपक कुमार, अयोध्या ठाकुर, बबलू राम, विंध्याचल राम, सुखदेव राम, जयप्रकाश सिंह, विलास राम, अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, अजय उरांव, राजाराम, सूरज राम, बसंत राम, सुरेंद्र सिंह, दिलीप पुरम, लोक कुमार ठाकुर, बबलू मुंडा, मंगरी देवी, संगीता देवी, कुंती देवी, पनपता देवी, पूजा देवी, रूपा नायक, विमला देवी, आरती देवी, सीमा जमुदा, रतन, सोनी देवी, वंदना गोप, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी अन्य ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >