रांची. राज्य के सभी जीएनएम-एएनएम और पारामेडिकल कर्मियों का नए सिरे से सेवा सत्यापन होगा. निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने सत्यापन के लिए सभी निबंधन कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं.
इसके तहत जिले में कार्यरत सभी जीएनएम, एएनएम एवं पारामेडिकल कर्मी का निबंधन राज्य के संबंधित निबंधन कार्यालय से सत्यापित कराने को कहा है. उन्होंने संबंधित कर्मियों के निबंधन का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है.
साथ ही संबंधित कार्यरत कर्मियों का निबंधन सत्यापन कराकर इसकी सूची स्वास्थ्य निदेशालय को उपलब्ध कराना है. इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कार्यरत सभी जीएनएम, एएनएम के साथ ही पारामेडिकल कर्मी कर्मियों का निबंधन राज्य के संबंधित निबंधन कार्यालय से सत्यापित कराया जाना है.
इस कड़ी में उन कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाना है, जो नियमित, अनुबंध और बाहरी एजेंसियों से बहाल हैं और आउटसोर्स पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में काम कर रहे हैं.
