प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका व सहिया की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. रांची के ट्रेनर विश्व स्वास्थ्य संगठन के शिशुपाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है. अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन निःशुल्क दी जायेगी. बताया कि वैक्सीन बुढ़मू सीएचसी व खलारी पीएचसी को सरकार उपलब्ध करायेगी. वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी माना जाता है. जिसकी अनुशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है. बताया कि टीकाकरण अभियान क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों के माध्यम से संचालित किया जायेगा. अभियान का उद्देश्य भविष्य में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं को कम करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका होगी. अंत में क्षेत्र की सभी सहिया व सेविकाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी. प्रशिक्षण को सफल बनाने में बीटीटी जयबीर यादव, त्रिभुवन प्रसाद, अर्पणा उरांव, श्यामकला देवी, सितामनी देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देव, सहिया व सेविकाओं ने सहयोग किया.
30 खलारी 04: प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका व सहिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.