झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर खूब हुआ हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

Uproar in Jharkhand Vidhan Sabha. नेता प्रतिपक्ष को मान्यता देने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक लगातार विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों और विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के बीच ठन गयी है.

रांची : झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर गुरुवार (5 मार्च, 2020) को हंगामा जारी रहा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता की मान्यता देने की मांग पर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. विधायकों ने प्लास्टिक का एक जैकेट बनवा रखा था, जिस पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे.

विधायकों ने जो जैकेट पहने थे, उस पर लिखा था : नेता प्रतिपक्ष को मान्यता दो, बेरोजगारों के साथ ठगी करने वाली हेमंत सरकार शर्म करो-शर्म करो, चाईबासा में आदिवासियों का हुआ नरसंहार हेमंत सोरेन शर्म करो-शर्म करो, नेता प्रतिपक्ष के बिना विधानसभा नहीं चलेगी और लोकतंत्र की हत्या बंद करो.

नेता प्रतिपक्ष को मान्यता देने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक लगातार विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों और विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के बीच ठन गयी है. भाजपा के विधायक चाहते हैं कि उनके नेता बाबूलाल को जल्द से जल्द नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिले, लेकिन स्पीकर कह रहे हैं कि वह नियमसम्मत फैसला लेंगे. और इसमें वक्त लगेगा.

यही वजह है कि बजट सत्र के चार दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं. पांचवें दिन भी सदन में हंगामा हुआ. हालांकि, गुरुवार का हंगामा अलग मुद्दे पर था. इरफान अंसारी और सीपी सिंह के बीच बुधवार (4 मार्च, 2020) को सदन के बाहर हुई तीखी बयानबाजी को लेकर विधानसभा के अंदर हो-हल्ला हुआ. फलस्वरूप सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

उल्लेखनीय है कि चौथे दिन भी भाजपा के सभी विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया था. ये लोग बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठाने की मांग को लेकर वेल में आकर हंगामा करने लगे. इसी बीच, प्रश्‍नकाल में कुछ प्रश्‍न पूछे गये, मगर भाजपा विधायकों का हंगामा नहीं रुका.

बजट सत्र का पहला, दूसरा और तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा था. बजट सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरना पर बैठ गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >