अज्ञात अपराधियों ने बंद घर में की चोरी

थाना क्षेत्र के सुंडील में 16 अप्रैल की रात अपराधियों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की.

रातू.

थाना क्षेत्र के सुंडील में 16 अप्रैल की रात अपराधियों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की. चोरों ने आलमीरा में रखे 30 हजार नकद समेत कान का झुमका, एक लॉकेट, एक जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, चार सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, एटीएम कार्ड, हेलमेट, शूट और कपड़े आदि कीमती सामान चुरा ले गये. मामले को लेकर भुक्तभोगी सोहरी देवी ने रातू थाने में संदेह के आधार पर गांव के ही शिवपूजन साहू, चंचल साहू और मनीष साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. जानकारी अनुसार 14 अप्रैल को उसकी मां की सोने का फूल और नाक का बेसर की चोरी हो गयी थी. खोजबीन में पता चला कि शिवपूजन का पुत्र प्रशुन कुमार ने चोरी की है. बुधवार को उसने थाने को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस के समक्ष शिवपूजन ने दो दिनों में जेवरात वापस करने की बात कही. इसके बाद शाम को दरवाजे में ताला लगाकर भाई के लड़के की शादी में मायका चली गयी. गुरुवार की दोपहर लौटी, तो आलमीरा टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरे मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >