बसंत विहार स्थित यूसीडब्ल्यूयू की क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को इस्लाम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें केंद्रीय श्रम संगठनो द्वारा चार लेबर कोड बिल के विरोध में 12 फरवरी से आहूत देशव्यापी हड़ताल पर चर्चा की गयी. बताया गया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए आगामी नौ फरवरी को पिपरवार में संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन होगा. इसमें हड़ताल समर्थक यूनियनों के केंद्रीय नेता शामिल होंगे. बैठक में उपस्थित सभी यूनियन के स्थानीय नेताओं ने सर्वसम्मति से सम्मेलन व प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया. जिसमें इस्लाम अंसारी, रवींद्रनाथ सिंह, भीम सिंह यादव, अब्दुल्लाह अंसारी, भीम प्रसाद मेहता, कासिम उर्फ मुन्ना, ओमप्रकाश प्रजापति, इकबाल हुसैन, शैलस कुमार व प्रेम कुमार को शामिल किया गया. इस्लाम अंसारी को मीडिया प्रभारी व अब्दुल्लाह अंसारी को कोष की जिम्मेवारी दी गयी. अंत में यूनियन नेताओं ने हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की. संचालन अब्दुल्लाह ने किया. मौके पर रहमतुल्लाह, रामचंद्र उरांव, कृष्ण चौहान, दिनेश, धनेश्वर गंझू, निर्मल सिंह, सोमर गंझू, रमेश चौहान आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.