दुर्गा पूजा की अनोखी परंपरा: रांची में सैन्य सम्मान और फायरिंग के साथ हुई कलश स्थापना

प के समादेष्टा वाईएस रमेश व उनकी पत्नी प्रीति ने पूरे जैप परिवार की अोर से पूजा-अर्चना की. पंडित सहदेव उपाध्याय ने पूजा संपन्न करायी. इससे पूर्व प्रात: 07:10 बजे से मां की पूजा-अर्चना शुरू हुई. इसके बाद यहां 48 किलो जावा का रोपण किया गया.

Ranchi Durga Puja: झारखंड की राजधानी रांची में एक जगह दुर्गा पूजा में अनोखी परंपरा का वर्षों से निर्वाह किया जा रहा है. यहां सैन्य सम्मान और फायरिंग के साथ मां दुर्गा के घट (कलश) की स्थापना होती है. इस वर्ष भी इस परंपरा का पालन किया गया. इसके साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गयी.

जैप-1 में हुई शारदीय नवरात्र की शुरुआत

डोरंडा के जैप-1 (JAP-1) स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गयी. यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ माता रानी के जयकारे के साथ कलश की स्थापना की गयी. यहां मां दुर्गा की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती. कलश पर ही मां दुर्गा के रूप में आराधना की जाती है.

Also Read: Durga Puja 2022: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नृत्य नाटिका का मंचन, देखें तस्वीरें जैप-1 के समादेष्टा ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

जैप के समादेष्टा वाईएस रमेश व उनकी पत्नी प्रीति ने पूरे जैप परिवार की ओर से पूजा-अर्चना की. पंडित सहदेव उपाध्याय ने पूजा संपन्न करायी. इससे पूर्व प्रात: 07:10 बजे से मां की पूजा-अर्चना शुरू हुई. इसके बाद यहां 48 किलो जावा का रोपण किया गया. काफी संख्या में सामूहिक पाठ करने वाली महिलाओं की ओर से अखंड द्वीप प्रज्ज्वलित की गयी.

घट स्थापना के बाद लगाया गया माता रानी का झंडा

घट की स्थापना के बाद माता रानी का झंडा लगाया गया. यहां एएसआइ दिवाकर सार्की के नेतृत्व में एक प्लाटून की ओर से तीन राउंड फायरिंग कर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा को सलामी दी गयी. पाइप बैंड ने सलामी धुन बजाया. इसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रवींद्र राम कर रहे थे. इसके बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया.

हर दिन सुबह-शाम होगी पूजा

अब प्रतिदिन यहां सुबह 07:10 बजे से पूजा-अर्चना की जायेगी, शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती होगी. एक अक्टूबर को षष्ठी पूजा व डांडिया नृत्य, दो अक्टूबर को सप्तमी पूजन व फूल-पाती यात्रा, तीन अक्टूबर को महाअष्टमी पूजा, चार अक्टूबर को महानवमी पूजन होगा.

महानवमी के दिन होगी शस्त्र पूजा

महानवमी के दिन शस्त्र ही पूजा व महाबलि पूजा दिन के 10 बजे से होगी. दो अक्टूबर को दिन के एक बजे से, तीन अक्टूबर को रात 8:30 बजे से व चार अक्टूबर को दिन के दो बजे से विशेष हवन होगा. प्रतिदिन शाम छह बजे के बाद से कथा होगी. पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए आज काफी संख्या में भक्त जुटे थे.

रिपोर्ट- राजकुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >