Cricket : झारखंड ने ओडिशा को हराया

अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट

रांची. बीसीसीआइ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट में शनिवार को झारखंड ने ओडिशा को आठ विकेट से हराया. पहले खेलते हुए ओडिशा 40.2 ओवर में 159 रन आउट हो गया. ए शशांक ने 20, दिनेश माझी ने 28, सैदीप ने 28 व सुजल ने 29 रन बनाये. झारखंड की ओर से हर्ष राज ने 37 रन देकर कर चार विकेट लिये. शमशाद व ओम सिंह को दो-दो विकेट मिले.

जवाब में झारखंड ने सत्य सेतु व साहिल राज के अर्धशतकों की बदौलत 23.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सत्य सेतु ने दो छक्के व छह चौके की मदद से 65, जबकि साहिल राज ने दो छक्के व छह चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाये. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की भागीदारी निभायी. शिखर मोहन ने 15 व आर्यन हुड्डा ने 22 रन बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >