Cricket : खूंटी ने रामगढ़ को हराया

अंतर जिला अंडर- 23 टूर्नामेंट

गुमला.

गुमला में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर- 23 टूर्नामेंट में खूंटी ने रामगढ़ को सात विकेट से हराया. खूंटी की ओर से 33 गेदों पर 70 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले आर्यन हुड्डा मैन ऑफ द मैच बने. खूंटी ने टॉस जीत कर रामगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. रामगढ़ की पूरी टीम 34.1 ओवरों में 117 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए आदर्श गिरी ने 34, प्रभात महतो ने 26 रन बनाये. खूंटी के सत्यम ने चार, मीत जैन ने तीन व हर्ष ज्ञानी ने दो विकेट लिये. जवाब में खूंटी ने 15.2 ओवरों में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. आर्यन ने 70, बलराम नायक ने 32 रनों की पारी खेली. रामगढ़ से आशीष को दो व आलोक यादव को एक विकेट मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >